Welcome to RIGHT CONNECTION   Click to listen highlighted text! Welcome to RIGHT CONNECTION
खेल
Trending

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस को IPL 2026 से किया बाहर, बेंगलुरु की आखिरी गेंद पर हैरतअंगेज जीत

बेंगलुरु ने लगातार 2 हार के बाद जीत दर्ज की है और इसके साथ ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है.

रायपुर  में हुआ यह मैच वाकई आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा। मुंबई इंडियंस की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने तहस-नहस कर दी — लगातार गेंदों पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट करना किसी भी गेंदबाज़ के लिए करिश्माई पल होता है। चार विकेट लेकर उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया. रायपुर में खेले गए इस कम स्कोर वाले जबरदस्त मैच में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर 167 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए ये सनसनीखेज जीत हासिल की. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर हो गई. इसके साथ ही लगातार 2 हार के बाद बेंगलुरु ने जीत हासिल की है और टीम पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है. बेंगलुरु की इस जीत के स्टार भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या रहे.

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस बार अच्छी नहीं रही और सिर्फ 3 ओवर के अंदर उसके शुरुआती तीनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसकी वजह बने भुवनेश्वर कुमार, जिन्होंने ये तीनों शिकार किए. इसमें लगातार गेंदों पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट थे भी. रोहित ने हालांकि 10 गेंदों तेजी से 22 रन जरूर बनाए. मुंबई को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला, नमन अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन तिलक ने अपनी फिफ्टी पूरी की. जब तक वो क्रीज पर थे, मुंबई का बड़ा स्कोर बनना तय लग रहा था. मगर 18वें ओवर में भुवनेश्वर ने तिलक को आउट कर दिया और फिर मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन तक ही पहुंच पाई. भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

इस जीत के साथ RCB ने न सिर्फ लगातार हार का सिलसिला तोड़ा बल्कि पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया। और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम को टूर्नामेंट से बाहर करना उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।

ऐसे मैच अक्सर पूरे सीज़न की दिशा तय कर देते हैं। आपको क्या लगता है — RCB का यह प्रदर्शन उन्हें पहली बार ट्रॉफी तक ले जा सकता है, या फिर किसी और टीम की चुनौती उन्हें रोक देगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!