Welcome to RIGHT CONNECTION   Click to listen highlighted text! Welcome to RIGHT CONNECTION
टॉप न्यूज़

Assembly Election 2026 Live: राहुल गांधी का बीजेपी पर आरोप-‘वे वफादारों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे’

Bengal Election 2026 Live Updates: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां बने रहें. हर एक अपडेट सबसे पहले आपको यहां पढ़ने को मिलेगी.

Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल में हुए SIR पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- बीजेपी-चुनाव आयोग की मिली भगत

राहुल गांधी ने बंगाल में हुई एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिली भगत के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं.  वोट का अधिकार छीनना लोकतंत्र में आपकी आवाज छीनना है. यह बाबासाहेब के संविधान पर सीधा हमला है. जिनके नाम हटाए गए – मेरा वादा है, हर नाम वापस जोड़ा जाएगा. आपका संवैधानिक अधिकार आपको वापस मिलेगा. मैंने पहले भी कहा है, वोट चोरी एक एंटी नेशनल एक्ट है. जिन्होंने भी ये किया है, उनपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और इस देश विरोधी अपराध की कीमत चुकानी होगी.

Assembly Election 2026 Live: DMK सरकार फिर से सत्ता में आएगी.. तमिलनाडु में बोले तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी

तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा है कि हमारी पार्टी तमिलनाडु में डीएमके के साथ गंठबंधन में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. हमें पूरा भरोसा है कि हम सभी 28 सीटें जीतेंगे. जमीनी स्तर पर डीएमके और कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं. मुझे पूरा यकीन है कि डीएमके की सरकार फिर से सत्ता में आएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!