Welcome to RIGHT CONNECTION   Click to listen highlighted text! Welcome to RIGHT CONNECTION
क्राइम
Trending

दिल्ली में LPG कालाबाजारी का भंडाफोड़: 5 डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 104 गैस सिलेंडर बरामद

ग्राहकों के सिलेंडर से गैस निकालकर ऊंचे दाम पर बेचने वाले 5 डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है.

Delhi Crime News: दिल्ली में पुलिस ने LPG कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया. ग्राहकों के सिलेंडर से गैस निकालकर ऊंचे दाम पर बेचने वाले 5 डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच  ने राजधानी में चल रहे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी इलाके में छापेमारी कर एलपीजी (LPG) कालाबाजारी के दो अलग-अलग रैकेट का खुलासा किया है. इस बड़ी कार्रवाई में 5 आरोपियों (डिलीवरी बॉय) को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुल 104 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं.

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी गैस एजेंसी से ग्राहकों के लिए सिलेंडर लेकर निकलते तो थे, लेकिन उन्हें सही समय पर पहुंचाने की बजाय रास्ते में ही छिपा देते थे. इसके बाद ये लोग भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर उसे दूसरे खाली सिलेंडरों में भरते थे और फिर ब्लैक मार्केट में ज्यादा कीमत पर बेच देते थे. इस तरह ये डिलीवरी बॉय लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे.

जोखिम और असर

  • सुरक्षा खतरा: अवैध रीफिलिंग से आग और विस्फोट का बड़ा जोखिम।
  • आर्थिक नुकसान: सब्सिडी वाले सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल।
  • जनता पर असर: जरूरतमंद ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलते, जिससे परेशानी बढ़ती है।
दिल्ली पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी इलाकों में छापेमारी कर 5 डिलीवरी बॉय गिरफ्तार किए गए और कुल 104 सिलेंडर बरामद हुए। यह गैस चोरी और अवैध रीफिलिंग का नेटवर्क था, जो लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सुरक्षा नियमों की पूरी तरह अनदेखी की, जिससे रिहायशी इलाकों में बड़ा हादसा या ब्लास्ट हो सकता था।
610 सिलेंडर की बरामदगी और 16 लोगों की गिरफ्तारी भी अन्य इलाकों (पालम, द्वारका आदि) में हुई है। एलपीजी की सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग कर रहा था और घरेलू सिलेंडरों को व्यावसायिक उपयोग के लिए बेच रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!