पत्नी ने गुस्से में पति का प्राइवेट पार्ट काटा,रात करीब 1 बजे विवाद हो गया। FIR दर्ज
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में आधी रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

बिलासपुर : जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में आधी रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में पत्नी ने हंसिए से हमला कर पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी राकेश कौशिक और उसकी पत्नी द्रोपति कौशिक के बीच 22 मई की रात करीब 1 बजे विवाद हो गया है। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि द्रोपति कौशिक ने घर में रखे हंसिए से पति राकेश कौशिक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के बाद राकेश के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राकेश कौशिक खटिया पर गंभीर हालत में मिला, जबकि उसका कटा हुआ प्राइवेट पार्ट अलग पड़ा था। परिजन तत्काल घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी द्रोपति कौशिक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों की भूमिका :
– परिजन मौके पर पहुंचे तो राकेश खटिया पर गंभीर हालत में मिला, जबकि उसका कटा हुआ अंग अलग पड़ा था।
– तत्काल उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया।
– फिलहाल उसका इलाज रायपुर में जारी है।
पुलिस की कार्रवाई :
– परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी द्रोपति कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
– पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
सामाजिक पहलू :
– यह घटना समाज में घरेलू विवाद और घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर करती है।
