केंद्रीय मंत्री का बेटा विवादों में, 10 दिन से फरार“आरोप है कि साई भागीरथ ने एक 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर शोषण किया।
मंत्री बंदी संजय कुमार और बेटे साई भागीरथ की POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ

मंत्री के बेटे पर लगे आरोपों ने तेलंगाना की राजनीति में हलचल मचा दी है।
विपक्ष इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है और सरकार पर दबाव बना रहा है।
हैदराबाद:केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ का नाम एक ऐसे विवाद में सामने आया है जिसने तेलंगाना की राजनीति और पुलिस सिस्टम दोनों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. एक तरफ 17 साल की लड़की के परिवार ने भगीरथ पर यौन उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं. दूसरी तरफ खुद भगीरथ का दावा है कि वह किसी प्रेम संबंध में नहीं बल्कि एक सुनियोजित हनीट्रैप का शिकार हुए हैं. उनका आरोप है कि लड़की के परिवार ने शादी का दबाव बनाया और मना करने पर 5 करोड़ रुपए की मांग करते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि मामला सीधे एक केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा हुआ है.
यह मामला बेहद संवेदनशील है। एक ओर लड़की का परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भगीरथ इसे साजिश बता रहे हैं। पुलिस जांच और अदालत का फैसला ही सच्चाई सामने लाएगा।




