Welcome to RIGHT CONNECTION   Click to listen highlighted text! Welcome to RIGHT CONNECTION
बॉलीवुड

सलमान खान ने ट्रोल्स को फिर दिया करारा जवाब, फटे जूतों में होस्ट किया वीकेंड का वार

Bigg Boss 20: सलमान खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपना कमिटमेंट पूरा किया है. एक्टर ने फटे जूतों के साथ शो होस्ट करके एक बार फिर से ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन ही शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड स्ट्रीम किया गया है, जिसमें सलमान खान का नया अवतार देखने के लिए मिला और उनका डैशिंग अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया. इस दौरान सलमान को फटे जूतों में वीकेंड का वार होस्ट करते हुए देखा गया.

दरअसल, सलमान खान ने पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. अभिनेता ने ऐज, वेट और कपड़ों को लेकर ट्रोल करने वाले ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. उनका एग्रेसिव अवतार देखने के लिए मिला था और उस समय उन्होंने ट्रोल्स से वादा किया था कि वो अगली बार फटे जूते पहनकर आएंगे और जिसको ट्रोल करना होगा करे. अब उन्होंने अपना यही वादा पूरा किया है.

सलमान खान ने ट्रोल्स की बोलती की बंद

सलमान खान ने इस बार ‘बिग बॉस वीकेंड का वार’ में आकर सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है.  सलमान ‘बिग बॉस’ के सबसे पसंद किए जाने वाले होस्ट्स में से एक हैं. दर्शक बेसब्री से हर वीकेंड शो पर उनकी वापसी का इंतजार करते हैं, और ठीक उसी तरह सलमान  हमेशा अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए हाजिर रहते हैं.

बिग बॉस 20′ को मिले थे 20 मिलियन व्यूज

सलमान को उनकी कमिटमेंट और जरूरतमंद की मदद के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में फटे जूते पहनकर एक्टर ने एक बार फिर से साबित कर दिया है. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, यही वजह है कि पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ 20 मिलियन वीकली व्यूज हासिल किए थे और ये जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था.

सलमान खान का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर ‘बिग बॉस 20’ के अलावा फिल्म ‘मातृभूमि’ को भी लेकर चर्चा में हैं, जिसे अगले साल 2027 में रिलीज किए जाने की संभावना है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इसके जरिए उनकी जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है. फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में चेंज कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!